इंदौर। राजनगर क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के बाद चंदन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक वयस्क आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय आसूचना के आधार पर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की और उनकी पतारसी की। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।पुलिस के मुताबिक, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, राजनगर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं निगरानी बढ़ाकर कानून एवं शांति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार की गई।
