इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में रात के समय एक युवक द्वारा कार का कांच फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रात के अंधेरे में युवक की हरकत कैमरे में कैद हुई है।बताया गया है कि घटना हीरानगर थाने के पास की है। रात के समय हुई इस घटना के बाद इलाके में खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
