इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर से 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे रणजीत बाबा की वार्षिक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रभात फेरी में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल होकर रणजीत बाबा के जयकारे लगाते हैं।प्रभात फेरी शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। साल के अंतिम दिन सुबह होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे। प्रभात फेरी के मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
