Oplus_131072
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशे में धुत बदमाशों ने पत्थर और डंडों से कारों के कांच फोड़ दिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।एरोड्रम पुलिस ने करीब 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदर्श चौबे (27) और पीयूष बोरसे (22) हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाई और फरियादियों से माफी मंगवाई। साथ ही, वाहनों में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति भी की गई। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
