इंदौर। अमेरिका के दो सप्ताह के International Visitor Leadership Program (IVLP) प्रवास से लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि AI अब भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि वर्तमान की जरूरत बन चुका है। उन्होंने कहा कि AI से नौकरियां खत्म नहीं होंगी, बल्कि उनका स्वरूप बदलेगा। इंदौर को AI हब बनाने के साथ शहर में AI Literacy और Awareness पर भी काम किया जाएगा। भार्गव ने अमेरिका में AI गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं, प्राइवेसी और स्मार्ट सिटी मॉडल का अध्ययन करने के बाद शिक्षा संस्थानों, इंडस्ट्री और स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर इंदौर में AI के उपयोग का मॉडल विकसित करने की बात कही।
