इंदौर। विजय नगर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन करने के लिए सफाई मित्र कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंच गए। सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोक दिया।
