घी और नमकीन के 4 नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए छोटा बांगड़दा स्थित आयुष बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान केक निर्माण परिसर में अत्यधिक गंदगी, टेबल पर चींटियां-मक्खियां, खराब फ्रिज-फ्रीजर और एक्सपायर्ड चेरी का उपयोग पाया गया था। खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे।वहीं, खाद्य सुरक्षा टीम ने बालाजी एंटरप्राइजेज और शारदा देवी इंटरप्राइजेज से पतंजलि गाय के घी के एक-एक नमूने लिए। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद रंजीत के नमकीन से रतलामी सेव और खट्टा-मीठा मिक्सचर के नमूने लिए गए।कुल चार नमूने जांच के लिए भोपाल की राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
