Oplus_131072
भानगढ़ हाइड्रेंट पर जर्जर टैंकरों से बर्बादी, महापौर की मुहिम पर सवाल
इंदौर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम चालानी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर भानगढ़ हाइड्रेंट पर खड़े निगम के टूटे-फूटे टैंकरों से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहने का मामला सामने आ रहा है। टैंकर भरकर निकलते हैं, लेकिन रास्ते में रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो जाता है।गौरतलब है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने पानी की बर्बादी पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।अब सवाल यह है कि आम जनता पर चालान, तो निगम के टैंकरों की जवाबदेही कौन तय करेगा?** जब पानी बचाने की अपील की जा रही है, तो जर्जर टैंकरों की मरम्मत क्यों नहीं कराई जा रही? आखिर सड़क पर बहते पानी को रोकने के लिए निगम कब कदम उठाएगा?महापौर जी, जल संरक्षण की मुहिम तभी सफल होगी, जब नियम आम जनता के साथ निगम की अपनी व्यवस्था पर भी समान रूप से लागू होंगे। पहले टैंकरों की हालत सुधारिए, ताकि पानी सड़क पर नहीं, लोगों के काम आए।
