200 से 300 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, कोई जनहानि नहीं
मुंबई के मुलुंड ईस्ट स्थित टाटा नगर, नवघर रोड पर गुरुवार दोपहर बीएमसी के प्रोजेक्ट से जुड़े लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। आग के दौरान सात गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रिपोर्टों के अनुसार, कैंप में मौजूद करीब 200 से 300 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
