एमआईसी सदस्य जीतू यादव की अपील—नवरात्रि में कन्या पूजन के साथ अनिका के उपचार में भी करें सहयोग
इंदौर | खबर सत्याग्रहअनिका के उपचार के लिए इंदौरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से जुटाई गई करीब 9 करोड़ रुपये की राशि का लक्ष्य पूरा हो चुका है, लेकिन डॉलर की दर बढ़ने के कारण अब उपचार के लिए लगभग 11 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है। ऐसे में इंदौर नगर निगम के एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने शहरवासियों से अनिका के इलाज के लिए एक बार फिर सहयोग की अपील की है।जीतू यादव ने बताया कि उनके मित्र चेतन जोशी ने अनिका के उपचार के लिए 1 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए चेतन जोशी और उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।जीतू यादव ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कन्या पूजन के साथ-साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनिका के उपचार के लिए भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का छोटा-सा योगदान भी अनिका के इलाज के लिए आवश्यक शेष राशि जुटाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है और उसके जीवन में आशा की नई किरण ला सकता है।
