Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह इंदौर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कथित वोट चोरी और चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।वहीं, भंवरकुआं स्थित टंट्या भील चौराहे पर युवाओं ने ‘Gen Z प्रोटेस्ट 2.0’ के तहत विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और डीडी गार्डन के सामने पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठाई। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने दोबारा पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
