देवगुराड़िया में पकड़ी गई करोड़ों रुपये की अंग्रेजी शराब, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से लगभग 3,000 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की जब्ती के बाद विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक विवरण के बाद सामने आएगी।फिलहाल, शराब की सटीक कीमत, ट्रकों के मालिकों और इस मामले में संलिप्त लोगों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
