इंदौर | खबर सत्याग्रह इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी वैष्णवी सेन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अभिषेक और निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वैष्णवी द्वारा अभिषेक से बातचीत बंद करने से नाराजगी इस वारदात की वजह बनी। आरोप है कि दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से किशोरी पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी जगजीवन रामनगर की निवासी थी। वह अभिषेक से दोस्ती नहीं रखना चाहती थी और उसके फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर अभिषेक उसके घर पहुंचा और उसे धमकी देकर चला गया। इसके बाद वैष्णवी की बहन कृष्णा ने अपने दोस्त निखिल को घटना की जानकारी दी।आरोप है कि निखिल ने वैष्णवी और उसकी बहन को प्राइम सिटी स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया और अभिषेक को भी वहां बुला लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने वैष्णवी के सीने और जांघ पर चाकू से वार किए। घायल किशोरी को अस्पताल ले जाने से रोकने का आरोप भी दोनों पर है।दोनों आरोपी गिरफ्तार, चाकू की बरामदगी की कार्रवाईहीरानगर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में इंचार्ज थाना प्रभारी निरीक्षक कमलकिशोर, उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, प्रधान आरक्षक कालीचरण, आरक्षक विश्वरतन परिहार एवं आरक्षक अजय प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।
