भोपाल। हबीबगंज थाने में मारपीट के एक मामले को लेकर पहुंचे बंटी राय पर हंगामा करने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, बंटी राय एक पक्ष की ओर से थाने पहुंचा था, जहां दूसरे पक्ष के साथ विवाद के दौरान उसकी पुलिसकर्मियों से भी भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस ने बंटी राय को हिरासत में लिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और कुल छह लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। थाने में हुए हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
