Oplus_131072
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में कमेटी हॉल चौराहे के पास देवनगर में मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में अमर उर्फ बाला के गले, सीने और पीठ पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे आयुष के साथ भी मारपीट की गई।घटना के बाद एमआईजी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में किशोर उर्फ बबलू वर्मा, प्रियांशु वर्मा, हिमांशु उर्फ कृष्णा और यश कुशवाह शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।बाइट: नीतू सिंह, थाना प्रभारी, एमआईजी
