इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के 60 फीट रोड स्थित राधिका आइसक्रीम पार्लर पर एरोड्रम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए। दुकान के अंदर 50 बोरियों में माचिस बम छिपाकर रखे गए थे। हर बोरी में 48 पैकेट और प्रत्येक पैकेट में माचिस बम की 10 डिब्बियां थीं।पुलिस के मुताबिक, बिना लाइसेंस पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक सागर नवीन को हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और BNS की धारा 288 के तहत केस दर्ज किया गया है।त्योहारी सीजन में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ एरोड्रम थाना पुलिस की यह कार्रवाई की गई।
