इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट के सामने सर्विस लेन पर कारों से भरे एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में आग लगी। कंटेनर हरियाणा से टाटा मोटर्स की कारें लेकर इंदौर आ रहा था। इसमें कुल 8 कारें लोड थीं, जिनमें से कई कारों की पहले ही डिलीवरी हो चुकी थी। कंटेनर में बची तीनों कारें आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आगजनी की घटना की जांच में जुटी है।
