Instagram स्टोरी में सामने आया वीडियो; पुलिस के इकबाल पर उठे सवाल।
खबर सत्याग्रह | इंदौर जन्मदिन मनाने के नाम पर तलवार से केक काटने का चलन आखिर कब थमेगा? पुलिस की पूर्व में की गई कार्रवाइयों के बावजूद इस तरह के वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। हाल ही में Instagram पर @rahulkumawat78 नाम की आईडी से साझा की गई स्टोरी में कुछ लोग तलवार से जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौके पर कुछ अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।सामने आए वीडियो में जन्मदिन का केक सड़क पर खड़ी थार गाड़ी के ऊपर रखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे तलवार से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित Instagram आईडी पर पिछले एक-दो दिनों के दौरान इस कार्यक्रम से जुड़ी स्टोरी साझा की गई है, जबकि एक अन्य स्टोरी बीती रात पोस्ट की गई। दोनों स्टोरी में एक ही कार्यक्रम के दृश्य नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जन्मदिन जैसे निजी आयोजन में तलवार का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत है? पुलिस पहले भी तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आना पुलिस की सख्ती और कार्रवाई के असर को लेकर सवाल खड़े करता है।अब देखना होगा कि संबंधित पुलिस प्रशासन Instagram स्टोरी के माध्यम से सार्वजनिक किए गए इस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच करता है या नहीं। क्या वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी? आखिर पुलिस की पिछली कार्रवाइयों के बावजूद इस तरह की घटनाएं दोबारा सामने क्यों आ रही हैं?ऐसी घटनाओं पर आपकी क्या राय है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
