खबर सत्याग्रह | इंदौरशहर में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे वाहन सड़कों पर नजर आ रहे हैं। सोमवार शाम करीब 7:45 बजे मघदूत गार्डन के सामने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट गुजरती दिखाई दे रही है।इस दौरान वाहन पर एक ही व्यक्ति सवार था। गौर करने वाली बात यह रही कि बुलेट की नंबर प्लेट पर ‘POLICE’ लिखा हुआ था। वाहन का नंबर MP07D 5100 दिखाई दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौके पर मौजूद संवाददाता द्वारा बनाया गया है।अब सवाल यह है कि मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही इंदौर पुलिस इस वाहन के मामले में क्या कदम उठाती है? साथ ही, नंबर प्लेट पर ‘POLICE’ लिखे होने के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।
