इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोट चौराहा स्थित साईं कृपा किराना दुकान के पास बने एक खुले मैदान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसे समय रहते काबू कर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में तैनात FRV-19 के सजग आरक्षक भागवत और आरक्षक विष्णु ने अपनी ड्यूटी का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस जवानों की इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण आग आसपास की दुकानों या रिहायशी इलाके में फैलने से पहले ही रुक गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और MPEB के कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। पुलिसकर्मियों की इस सतर्कता और साहसी कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
