इंदौर। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी वसीम खान को राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में ले लिया।बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 24 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान वसीम खान का नाम सामने आने पर क्राइम ब्रांच ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने उसे पकड़कर इंदौर लाया।पुलिस के अनुसार, वसीम खान पर मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
