नशीला पदार्थ देकर बनाए संबंध, वीडियो से ब्लैकमेल, गर्भपात कराने का भी आरोप

इंदौर। शहर के कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।पीड़िता के अनुसार, करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात स्कीम-78 स्थित एक फूड कोर्ट कैफे में आरोपी से हुई थी, जिसने अपना नाम राहुल बताया था। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने खजराना स्थित घर ले जाकर नशीला पदार्थ देकर जबरदस्ती संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बाद में अपनी असली पहचान उजागर कर शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। विरोध करने पर वह लगातार धमकियां देता रहा और पीड़िता को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने दवाइयां देकर गर्भपात कराने का भी दबाव बनाया।घटना से परेशान छात्रा ने परिजनों को जानकारी देने के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
