
इंदौर में आज पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित ‘जनसुनवाई’ के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें पारिवारिक विवाद, वित्तीय धोखाधड़ी और अन्य सामाजिक मुद्दे शामिल रहे।कमिश्नर ने हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है।इस पहल से आम लोगों में विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंच रही है और उस पर तुरंत कार्रवाई भी हो रही है।
