(खबर सत्याग्रह)इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए आधुनिक ड्रोन तकनीक को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत अब सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य पुलिस कार्यवाहियों में ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी। विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले इलाकों, ट्रैफिक प्रबंधन और बड़े आयोजनों के दौरान ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इसके अलावा, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति या कानून-व्यवस्था की स्थिति में ड्रोन के माध्यम से त्वरित और सटीक जानकारी प्राप्त कर मौके पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। यह तकनीक पुलिस को रियल-टाइम इनपुट देने में मदद करेगी, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया और तेज होगी।
