(खबर सत्याग्रह)राऊ क्षेत्र के रहवासियों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी सामने आई, जब क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने नर्मदा परियोजना के तहत वाल खोलकर जल आपूर्ति का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल के साथ अब नर्मदा का पानी राऊ क्षेत्र तक पहुंचना शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।उद्घाटन के दौरान विधायक मधु वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जल आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। रहवासियों का कहना है कि नर्मदा जल मिलने से अब उन्हें पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी परियोजना की जानकारी दी और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।
