CCTV में कैद हादसा, गश्त कर रहे दो आरक्षक हुए थे घायल
इंदौर में एक तेज रफ्तार कार ने गश्त कर रहे दो पुलिस सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिस कार ने टक्कर मारी, उसे भी एक पुलिसकर्मी चला रहा था और बताया जा रहा है कि वह नशे में था।घायल पुलिसकर्मियों के नाम प्रमोद त्यागी और भूरेलाल हैं। दोनों को टी. चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिपाही भूरेलाल को ज्यादा चोट आई है। उन्हें सिर और पैर में चोट लगी है, जबकि प्रमोद के पैरों में चोट आई है। प्रमोद बाइक पर पीछे बैठे थे। टक्कर के बाद आरक्षक भागने लगाकार आरक्षक विजय चौहान चला रहा था। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ है। टक्कर के बाद वह कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह नशे में धुत था और उसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। राजेंद्र नगर पुलिस ने उसे पकड़कर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस यह पता कर रही है कि वह सुबह नशे में होकर कहां से लौट रहा था।
