(खबर सत्याग्रह)इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में विजय नगर, रेडिसन, रोबोट चौराहा और स्टार चौराहा क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से निगरानी की गई।ड्रोन की मदद से ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखते हुए अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल निर्णय लेकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर तैनात रही और जाम की स्थिति बनने से पहले ही उसे संभालने का प्रयास किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन सर्विलांस से ट्रैफिक मैनेजमेंट में काफी मदद मिल रही है और भविष्य में भी इस तरह की तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
