(खबर सत्याग्रह)इंदौर। पूर्व विधायक स्व. रामलालजी यादव (भल्लू भैया) की पावन स्मृति में शहर के श्री क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल में फिजियोथैरेपी की नई मशीन और ब्लड बैंक का विधिवत उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सचिन यादव (विधायक कसरावद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नई सुविधाओं का लोकार्पण करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और जनहितकारी पहल बताया।इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा समाजसेवा और सहयोग के लिए दीपू यादव एवं यदु यादव का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
