
(खबर सत्याग्रह)इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।पुलिस थाना आजाद नगर के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:10 बजे अयोध्या कॉलोनी के पास नेमावर रोड, पालदा क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद करीब 5.2 फीट, रंग गेहुआं और शरीर दुबला-पतला है। युवक ने ब्लैक कलर की पैंट और क्रीम कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ है और बाल काले हैं।पुलिस ने बताया कि अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।जांच अधिकारी एसआई संजय चौहान ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस थाना आजाद नगर, इंदौर को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
