(खबर सत्याग्रह)बंगाल और असम से आ रहे चुनावी रुझानों के बाद इंदौर में भाजपा कार्यालय पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। रुझानों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।इस दौरान इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े और नारेबाजी करते हुए जीत की उम्मीद जताई।महापौर भार्गव ने कहा कि यह रुझान जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अंतिम परिणाम तक इसी उत्साह के साथ जुड़े रहने का आह्वान किया।भाजपा कार्यालय पर देर तक जश्न का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
