{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
(खबर सत्याग्रह)मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। धार, बड़वानी और झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।भोपाल मौसम केंद्र ने प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी जिलों में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का असर देखने को मिलेगा।मौसम में आए इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज आंधी और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम के इस बदले रुख को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।
