मध्य प्रदेश के सतना से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। यहां सहायक जेल अधीक्षिका और एक कैदी के बीच शुरू हुई दोस्ती आखिरकार शादी के बंधन तक पहुंच गई। सजा पूरी होने के बाद दोनों ने सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी।बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सतना जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून से हुई। जेल की सलाखों के बीच शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब 14 साल बाद जब धर्मेंद्र जेल से रिहा हुआ, तो दोनों ने समाज की परवाह किए बिना शादी करने का फैसला ले लिया।खास बात यह रही कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई और इसमें कई सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। अब यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे “जेल वाली लव स्टोरी” और “कैदी के प्यार में गिरफ्तार जेलर मैडम” जैसे मजेदार नाम दे रहे हैं।इस अनोखी शादी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्यार न वर्दी देखता है, न सलाखें।
