
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारीको राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति जताई और अब वे जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री चुना जाना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि विधायक दल की बैठक में अमित शाह खुद पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल से सरकार गठन का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है और इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
