
इंदौर। मदर्स डे के अवसर पर आयोजित मदर इंडिया शक्ति ऑन व्हील्स महिला कार रैली का शुभारंभ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर की मातृशक्ति रानी लक्ष्मीबाई को आदर्श मानकर वह हर कार्य कर सकती है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।कार्यक्रम में कल्पना शर्मा, एक्सक्यूजिव डायरेक्टर फाउंडेशन फॉर ड्रग फ्री वर्ड इंडिया ने सभी माताओं को समाज को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट होने का संदेश देकर सबको नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या की नगरी इंदौर की मातृशक्ति मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

