
देवास के चर्चित शराब ठेकेदार और इंदौर, देवास, उज्जैन व धार में बड़े आबकारी ठेकों से जुड़े विकास जायसवाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देवास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया।बताया जा रहा है कि इंदौर ले जाते समय रास्ते में उन्हें दोबारा हार्ट अटैक आया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से व्यापारिक जगत और परिचितों में शोक का माहौल है।विकास जायसवाल के पास आबकारी विभाग के 1000 करोड़ रुपए से अधिक के ठेके बताए जा रहे हैं। वहीं केवल इंदौर में ही उनके पास करीब 400 करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब ठेके थे। वे क्षेत्र के बड़े शराब कारोबारियों में गिने जाते थे।अचानक हुए निधन से उनके परिवार, करीबी लोगों और व्यापारिक जगत को गहरा झटका लगा है।
