Oplus_131072
नामपल्ली स्टेशन पर AC कोचों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने बड़ा हादसा टाला
हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हैदराबाद–जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के B1 और B2 AC कोचों में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को तुरंत कोचों से बाहर निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक AC कोचों से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद कुछ ही देर में आग फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया।घटना के दौरान ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा सका। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कोचों में रखा सामान और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
