इंदौर के छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे मकानों व निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।कार्रवाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। क्षेत्र में सुबह से ही निगम का रिमूवल अमला तैनात रहा। कई मकानों और निर्माणों को मशीनों की सहायता से तोड़ा गया।मौके पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों की टीमें भी मौजूद रहीं ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
