Oplus_131072
सोशल मीडिया पर छाया हार्डिया का अंदाज़
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया “बाबा” एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वजह उनका अलग अंदाज़ बना, जब वे बुलेट बाइक पर शहर की सड़कों पर नजर आए। बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके स्टाइल की जमकर चर्चा कर रहे हैं।गौरतलब है कि हाल ही में पानी संकट को लेकर दिए गए उनके तीखे बयान के बाद से बाबा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
