Oplus_131072
इंदौर के नामी यशवंत क्लब के रेस्टोरेंट में टेबल पर रखी प्लेट में खाना खाते दिखे कुत्ते, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्लब के रेस्टोरेंट एरिया में कुत्ते टेबल पर रखी प्लेट में खाना खाते नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने क्लब की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे लापरवाही का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।शहर के हाई-प्रोफाइल क्लबों में शामिल यशवंत क्लब की इस वायरल तस्वीर ने अब क्लब प्रबंधन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। फिलहाल वीडियो को लेकर क्लब की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि वायरल वीडियो कुछ समय पुराना बताया जा रहा है।
