ऑटो से 72 बीयर केन जब्त, 2.10 लाख रुपए की शराब और वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवगुराडिया रोड पर एक ऑटो से भारी मात्रा में बीयर की केन जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवगुराडिया रोड पर एक ऑटो में शराब ले जाई जा रही है।सूचना मिलते ही आबकारी वृत मालवा मिल बी एवं छावनी की टीम ने घेराबंदी कर ऑटो क्रमांक MP09RA7965 को पकड़ा। तलाशी के दौरान ऑटो की डिक्की में रखी 3 गत्ते की पेटियों से बोल्ट बीयर की कुल 72 केन बरामद हुईं।आबकारी टीम ने आरोपी भारत पिता घनश्याम मांडरे निवासी इंदौर के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 2 लाख 10 हजार 800 रुपए बताई गई है।इस कार्रवाई में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति चौबे एवं आर.सी. डावर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। वहीं आरक्षक निहाल सिंह बुंदेला, अरविंद शर्मा, भगवानदास बिरला, विकास मंडलोई, कुलदीप और विजय का सराहनीय योगदान रहा।
