Oplus_131072
आगरा में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय कुणाल अग्रवाल की जिप लाइन राइड के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राइड के दौरान अचानक सेफ्टी बेल्ट खुल गई, जिससे किशोर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में कुणाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिप लाइन संचालन में सुरक्षा मानकों और लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
