Oplus_131072
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से विजय नगर पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया।मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का संदेश भी दिया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
