Oplus_131072
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कराया मुंह मीठा
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में महेश केवट का मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा ने महेश केवट की उम्मीदवारी को सामाजिक प्रतिनिधित्व और संगठन की मजबूती से जोड़कर महत्वपूर्ण बताया है।
