Oplus_131072
इंदौर। यादव समाज कोर कमेटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज के शक्ति के केंद्र “राव तुलाराम यादव प्रतिमा स्थल” टीसीएस चौराहा पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक, अध्यक्ष गुलशन यादव ने सभी आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्र पहना के हार्दिक स्वागत किया और स्वागत भाषण संस्था के मार्गदर्शक डॉ.आरडीयादव ने दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और आरएसएस के पर्यावरण विभाग के सह–कार्यवाह श्री मनीष जी जोशी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को उद्बोधन देते हुए विभिन्न तरीके से पर्यावरण को संरक्षित करने के कई उपाय बताए। जलसंरक्षण और जलसंवर्धन करने पर जोर दिया। इस प्रमुख उद्बोधन के पश्चात सभी अतिथियों और समाज के सभी वरिष्ठजनों द्वारा “राव तुलाराम यादव प्रतिमा स्थल” पर वृक्षारोपण किया गया और 40 पौधे रोपे गए। यादव समाज कोर कमेटी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा इन पौधों को वृक्ष बनाने के लिए इनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री मनीष जोशी, डॉ. आरडी यादव, इंजी. पुरुषोत्तम यादव,पूर्व आईजी अशोक यादव, निम्बू पहलवान यादव,पूर्व न्यायाधीश सुबीर यादव, डॉ.रमन यादव,राकेश यादव,कैलाश यादव एड., रामसमुझ यादव,प्रेम कुमार यादव, योगाचार्य वीरसिंह यादव, पूर्व टीआई शिवमूरत यादव, राजेश यादव पत्रकार, राजू यादव,राजेंद्र यादव दद्दू एड.प्रमोद यादव,जगन्नाथ यादव, विनोद यादव,गौरव यादव,मुकेश यादव, रामकिशोर यादव, राजेंद्र यादव,मुकेश यादव (नगर निगम), एमडी यादव,दिनेश यादव,अमरसिंह यादव, मनोज यादव, संगीता यादव,मंजू यादव,उमेश यादव,संतोष यादव आदि समाजजन सहित साथीगण गब्बर वर्मा,रवि गोरे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य वीरसिंह यादव ने किया और आभार प्रदर्शन एमडी यादव ने किया।
