नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेज आंधी और खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर खड़े कैरियर वाहन अनियंत्रित होकर खिसकने लगे और पास में खड़े विमानों से टकरा गए। घटना का वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हालांकि, इस मामले में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
