राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने मीडिया से चर्चा में दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक उनके साथ हैं। वहीं भाजपा द्वारा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर प्रतिक्रिया देते हुए नटराजन ने कहा कि इससे भाजपा का “नया वंदन” का चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
