शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में श्मशान घाट पर जलती चिता की आग में मीट पकाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।मामला गांव नत्थापुर का है। 19 सितंबर को गांव निवासी वीरपाल के पिता छोटेलाल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। 20 सितंबर को दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को वीरपाल परिजनों के साथ चिता देखने पहुंचे तो वहां तीन लोग कटोरे में मीट पकाते दिखाई दिए।विरोध करने पर दी धमकीवीरपाल ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन सुरेंद्र को मौके से पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने नामजद राजेंद्र और रामचरन को भी गिरफ्तार कर लिया।एक किलो चिकन लेकर पहुंचे थेपुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब एक किलो चिकन लेकर आए थे। सुरेंद्र के मुताबिक राजेंद्र शराब के नशे में था और उसने चिता की बची आग पर मीट पकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस के सामने किसी तंत्र-मंत्र या तंत्र क्रिया से इनकार किया और इसे गलती बताया।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
