इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर दिए बयान पर विवाद के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है।विजयवर्गीय ने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने संध्या यादव को अपनी बेटी जैसा बताते हुए कहा कि उन्होंने संध्या को बचपन में गोद में खिलाया है और उनके मन में उनके प्रति कोई गलत भावना नहीं थी।मंत्री ने कहा कि बयान को जिस तरह से मीडिया में उठाया गया, उससे उन्हें भी दुख हुआ और उनकी बेटी संध्या भी इस पूरे विवाद से आहत हुई हैं।उन्होंने कहा कि “मैं इस संबंध में खेद प्रकट करता हूं।”देखिए, विवादित बयान के बाद क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय…
