इंदौर। मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को व्यापारी संगठनों की ओर से ‘नो UPI डे’ मनाने की तैयारी है। इंदौर में 125 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों से जुड़े करीब 2 लाख व्यापारियों के इस अभियान में शामिल होने की बात सामने आई है।व्यापारी प्रस्तावित MDR चार्ज के विरोध में एक दिन UPI से भुगतान स्वीकार नहीं करने और दुकानों पर लगे QR कोड, स्कैनर व साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढककर सांकेतिक विरोध जताने की तैयारी में हैं।यह विरोध 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के पात्र मर्चेंट UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR व्यवस्था को लेकर है।
