Oplus_131072
इंदौर। कनाड़िया रोड स्थित माधव गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद हॉस्टल के छात्रों और परिजनों में शोक का माहौल है।
